विजय मर्चेंट ट्रॉफी एलीट

विजय मर्चेंट ट्रॉफी एलीट के अंतर्गत पुरुष अंडर-16 वर्ग का मुकाबला एमपीसीए ग्राउंड, मुरैना में बिहार और राजस्थान के बीच खेला जा रहा है। यह मैच कोहरे के कारण निर्धारित समय से देर से शुरू हो सका, जिससे पहले दिन का खेल सीमित रहा।

टॉस के बाद राजस्थान की टीम ने पहली पारी में बल्लेबाजी की और दिन का खेल समाप्त होने तक 34 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाए। राजस्थान की ओर से रोनित 21 रन और गौरव सैनी को 9 रन बना कर आउट हुए एवं यश शर्मा 38 रन और शिफान खान 24 रन बनाकर नाबाद लौटे।

बिहार की ओर से गेंदबाजी में अनुशासित प्रदर्शन देखने को मिला। उज्जवल राज ने कसी हुई लाइन में गेंदबाजी करते हुए 6 ओवर में केवल 7 रन दिए। पार्था ने भी निरंतरता बनाए रखते हुए 6 ओवर में 15 रन खर्च किए। विवेक आनंद और मनदीप कुमार ज्ञानी ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए एक – एक विकेट हासिल किया। बिहार की ओर से बाकि गेंदबाज ने भी प्रभावी गेंदबाजी की।

कोहरे के कारण खेल में रुकावट आई, जिससे ओवरों की संख्या प्रभावित हुई। इसके बावजूद बिहार के गेंदबाजों ने परिस्थितियों के अनुसार तालमेल बैठाते हुए संतुलित प्रदर्शन किया। मैच के अगले दिन बिहार टीम से इसी लय को बनाए रखते हुए आगे की सफलता की उम्मीद की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *