केईआई इंडस्ट्रीज़ ने ‘ज्योति सीरीज़’ के अंतर्गत सीएसआर (CSR) अभियान ‘सुरक्षा ज्योति’ का शुभारंभ किया
बिजलीकर्मियों की सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
पटना: 29 Dec 2025

केईआई इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) के तहत ‘ज्योति सीरीज़’ के अंतर्गत ‘सुरक्षा ज्योति’ अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य देशभर के बिजलीकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठाना है।
जिसके माध्यम से वे दुर्घटना बीमा, सरकारी कल्याण योजनाओं एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभों का लाभ उठा सकेंगे। साथ ही, ई-श्रम कार्ड से जुड़े पेंशन लाभों को भी इस पहल के माध्यम से उजागर किया गया है, जिससे बिजलीकर्मियों और उनके परिवारों को दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा प्राप्त हो सके।

इस अवसर पर केईआई इंडस्ट्रीज़ की ओर से संजीव तिवारी (ब्रांच मैनेजर), आदित्य द्विवेदी (एरिया मैनेजर) तथा प्रकाश सिंह (मार्कॉम मैनेजर) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पटना ट्रैफिक पुलिस की इंचार्ज, स्वाति गुप्ता जी रहीं, जिन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान समाज के उन वर्गों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं, जो जोखिम भरे कार्यों में संलग्न होकर देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
उन्होंने बताया कि केईआई सीएसआर फाउंडेशन समाज के जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
केईआई इंडस्ट्रीज़ के प्रतिनिधियों ने यह भी बताया कि कंपनी सदैव समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाती आई है और ‘सुरक्षा ज्योति’ अभियान उसी प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। केईआई इंडस्ट्रीज़ का यह प्रयास बिजलीकर्मियों के जीवन में सुरक्षा, सम्मान और स्थिरता की नई ज्योति जलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

केईआई इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए भविष्य में भी इस तरह की पहल जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।


