Industry Department-Bihar

https://www.facebook.com/share/v/15rNeGDNfr

*झंझारपुर में नए औद्योगिक युग का दूसरा महत्वपूर्ण पड़ाव — बिहार के पहले मॉडल ग्रीन औद्योगिक क्षेत्र के द्वितीय चरण हेतु ₹27.93 करोड़ की उद्योग विभाग से मिली स्वीकृति*

__________________________________

झंझारपुरवासियों के लिए एक और सुखद समाचार है।

बिहार के पहले मॉडल ग्रीन औद्योगिक क्षेत्र के द्वितीय चरण को ₹27.93 करोड़ की लागत से 72,630 वर्गफीट क्षेत्र में विकसित किए जाने की a ya उद्योग विभाग से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

यह झंझारपुर के प्रगति की वो रेखा है, जो आने वाले वर्षों में हमारे युवाओं के भविष्य को संवारने का काम करेगी। यह परियोजना “प्लग एंड प्ले” मॉडल पर आधारित है, जिसके अंतर्गत निवेशकों को कार्य आरंभ करने के लिए पूरी तरह तैयार ढांचा उपलब्ध कराया जाएगा।

इससे पूर्व इसी वर्ष 28 फरवरी 2025 को झंझारपुर के पुराने पेपर मिल के स्थान पर ₹27.35 करोड़ की लागत से 56,586 वर्गफीट क्षेत्र में इस परियोजना के प्रथम चरण की स्वीकृति प्राप्त हुई थी जिसके तहत विगत 6 जून को निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ करने का अवसर मुझे मिला था। प्लग एंड प्ले के आधार पर बन रहे प्रथम चरण का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है।

80 के दशक में पेपर मिल के माध्यम से झंझारपुरवासियों ने उद्योग की स्थापना का सपना देखा था जो कतिपय कारणों से पूरा नहीं हो सका था किंतु अब उसी पुराने पेपर मिल के स्थान पर दो चरणों में प्लग एंड प्ले के आधार पर बिहार के पहले मॉडल ग्रीन औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण होते देखना मेरे लिए अत्यंत भावुक और आत्मसंतोष का क्षण है।

अब प्रथम और द्वितीय चरणों को मिलाकर कुल ₹55.28 करोड़ की लागत से झंझारपुर में एक ऐसा आधुनिक, पर्यावरण-संवेदनशील और रोजगार-सृजन करने वाला औद्योगिक केंद्र आकार ले रहा है, जो ना सिर्फ झंझारपुर बल्कि मिथिला और बिहार की औद्योगिक पहचान को एक नई दिशा देगा। दोनों चरणों में कुल 1,29,216 वर्गफीट क्षेत्र औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए उपलब्ध होगी।

निश्चित ही आने वाले समय में यह क्षेत्र स्थानीय युवाओं के लिए रोज़गार और उद्यमिता के नए अवसरों का स्रोत बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *