डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पर कानूनी कार्रवाई कब तक होती है यह देखने वाली बात है: अरुण यादव

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पर कानूनी कार्रवाई कब तक होती है यह देखने वाली बात है: अरुण यादव

पटना: 28 नवंबर; 2025
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि लखीसराय के बड़हिया में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के रोड-शो सह स्वागत जुलूस में उनके समर्थकों द्वारा सड़कों पर बंदूक से फायरिंग कर जश्न मनाना कानून के अनुसार एक दंडनीय अपराध है। गैरकानूनी है। काननू की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई है। सुशासन की दम भरने वाले बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी कबतक उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और उनके समर्थकों पर कानूनी कार्रवाई करते हैं। यह देखने वाली बात है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि एनडीए की नई सरकार गठन के बाद से राज्यभर में सत्ता संरक्षित अपराधियों और सामंतवादियों-गुंडों का मनोबल सातवें आसमान पर है। राज्य में अपराधी सम्राट और विजय हो चुका है। चहुँओर सत्ता संरक्षित अपराधी तांडव मचा रखा है। प्रतिदिन राज्य भर में दर्जनों हत्या, लूट, डकैती की वारदात जारी है। राज्य की जनता भगवान भरोसे जीने पर मजबूर है।

(अरुण कुमार यादव)
प्रदेश प्रवक्ता, राजद, बिहार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *