वैश्य समाज के नेता संजय कुमार साह पर जानलेवा हमला।
बीती रात साहेबगंज विधानसभा अंतर्गत ग्यासपुर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार साह ऊपर सता संरक्षित असमाजिक तत्वों ने उनके घर पर हमला कर जान से मारने का प्रयास किया। इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
आज सुबह घटना की खबर सुन साहू भूपाल भारती घटना स्थल पर जाकर मामले की जाँच पड़ताल कर पुलिस पदाधिकारियों से मिल कर दोषी लोगों के विरुद्ध कारवाई की मांग की। वही पारू पुलिस घटना स्थल पर स्थिति की जांच पड़ताल के बाद प्राथमिकी दर्ज कर अभियुको के विरुद्ध कारवाई प्रारंभ कर दी है।
पीड़ित संजय कुमार साह से पूर्व जिला पार्षद मदन प्रसाद साह, पारू प्रखंड तैलिक साहू सभा प्रखण्ड अध्यक्ष विनय कुमार साह,पारू प्रखण्ड राजद महासचिव अरुण पासवान, मिश्रीलाल साह आदि ने मिल कर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
