भाजपा नेता गिरधारीलाल साहु

महिलाओं की बोली लगाने और अपमानित करने वाली भाषा के खिलाफ राजद महिला प्रकोष्ठ ने नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया : अनीता भारती
पटना 03 जनवरी 2025
बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ की ओर से उत्तराखंड सरकार के मंत्री श्रीमती रेखा आर्य के पति सह भाजपा नेता गिरधारीलाल साहु के द्वारा बिहार की महिलाओं की बोली लगाई जाने वाली अभद्र और अमर्यादित भाषा के विरोध में आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय वीर चंद पटेल पथ से होते हुए आयकर गोलंबर तक विरोध प्रदर्शन मार्च निकाला गया और बाद में पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन में बिहार की महिलाओं का अपमान क्यों नरेंद्र मोदी जवाब दो। महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा बिहार , महिला विरोधी भाजपा हाय हाय। बिहार की महिलाओं के अपमान पर नितिन नवीन चुप क्यों,जवाब दो के नारों के साथ वीरचंद पटेल पथ होते हुए आयकर गोलंबर पर भाजपा नेता नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। इस पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती अनीता भारती ने की।
प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि विरोध प्रदर्शन कार्यक्रमकी शुरूआत कराते हुए प्रदेश राजद अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने राज्य कार्यालय में कहा कि महिलाओं का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, इस तरह का विरोध प्रदर्शन भाजपा को चेतावनी के रूप में किया जा रहा है ।और जिस तरह से भाजपा के नेता बिहार की महिलाओं के संबंध में बातें की है बिहार की महिलाओं का जो अपमान किया है उत्तराखंड के के मंत्री रेखा आर्य के पति और भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू के द्वारा किया गया है, इस पर नीतीश कुमार अब तक चुप क्यों है और भाजपा के के राष्ट्रीय नेताओं की चुप्पी ये बताता है कि भाजपा के द्वारा ऐसे लोगों को प्रोत्साहित किया जाता है जिस कारण ऐसी भाषा बोलने वाले तरक्की पातें हैं। इस तरह की अमर्यादित भाषा बोलने वालों के खिलाफ ये आंदोलन की शुरुआत भर है, क्योंकि बिहार की महिलाएं इस तरह के अपमान को बर्दाश्त नहीं कर सकती है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता श्रीमती सारिका पासवान, प्रदेश महासचिव श्रीमती मुकुंद सिंह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आभा लता यादव, प्रोफ़ेसर गीता यादव श्रीमती सुनीता कुशवाहा पूजा यादव मीना राय स्नेहा रानी सुचित्रा चौधरी विजयलक्ष्मी गुड़िया यादव संध्या राय गीता कुमारी रितु प्रिया चौधरी नसीम जमाल नीतू कुमारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं इस कार्यक्रम में उपस्थित थी।


इस अवसर पर श्रीमती अनीता भारती और सारिका पासवान ने कहा कि भाजपा अविलंब ऐसे बिहार की महिलाओं का अपमान करने वाले नेता को पार्टी से बाहर करे। इस मामले पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन चुप्पी क्यों साधे हुए हैं ,क्या बिहार की महिलाओं के सम्मान के प्रति भाजपा की कोई सोच नहीं है। भाजपा के नेता ने जानबूझकर बिहार की महिलाओं का अपमान किया है इस तरह बोली लगाने वाली भाषा के इस्तेमाल करने वाले गिरधारी लाल साहू पर भाजपा कार्रवाई करे और उनके मंत्री पत्नी को उत्तराखंड सरकार पर बर्खास्त करें ,क्योंकि महिलाओं के साथ जिस तरह से अपमान किया गया है, यह किसी भी स्थिति में माफी योग्य नहीं है। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रमोद कुमार सिन्हा, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुमर राय, उपेंद्र चंद्रवंशी गणेश कुमार यादव,विनोद कुमार यादव सहित अन्य नेतागण उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *