बिहार की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजयलक्ष्मी के सम्मान में विभागीय सभागार में विदाई

आज डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजयलक्ष्मी के सम्मान में विभागीय सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मियों ने उनके कुशल नेतृत्व, कार्यकुशलता और संवेदनशील प्रशासनिक दृष्टिकोण की सराहना की।
समारोह में निदेशक मत्स्य श्री तुषार सिंगला, निदेशक पशुपालन श्री उज्ज्वल कुमार सिंह, निदेशक गव्य श्री केदारनाथ सिंह सहित विभाग के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी भी शामिल हुए और उन्होंने भी अपने अनुभव साझा किए।
अपने कार्यकाल के दौरान डॉ. एन. विजयलक्ष्मी ने डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विभागीय समन्वय तथा किसानों एवं पशुपालकों के हित में कई महत्वपूर्ण पहलें कीं। उनके मार्गदर्शन में विभाग ने उल्लेखनीय प्रगति हासिल की।
विदाई समारोह में विभागीय अधिकारियों ने उनके साथ कार्य करने के अनुभव साझा करते हुए उन्हें एक कुशल, दूरदर्शी और प्रेरणादायी प्रशासक बताया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


उल्लेखनीय है कि डॉ. एन. विजयलक्ष्मी अब योजना एवं विकास विभाग, बिहार सरकार में अपर मुख्य सचिव के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी निभाएंगी। विभाग की ओर से उन्हें नई भूमिका के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *