बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कैलेंडर-2026

पटना, 1 जनवरी। माननीय मुख्यमंत्री, बिहार-सह-माननीय अध्यक्ष, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण श्री नीतीश कुमार ने 01 जनवरी को यहां 1, अन्ने मार्ग स्थित संकल्प कक्ष में प्राधिकरण के आपदा जोखिम न्यूनीकरण कैलेंडर-2026 का विमोचन किया।

इस अवसर पर माननीय मंत्री, जल संसाधन श्री विजय कुमार चैधरी, प्राधिकरण के माननीय उपाध्यक्ष डॉ. उदय कांत, माननीय सदस्य श्री पी.एन. राय, माननीय सदस्य श्री (ई.) नरेन्द्र कुमार सिंह, माननीय सदस्य श्री प्रकाश कुमार एवं माननीय सदस्य श्री एस.डी. झा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डाॅ. चंद्रशेखर सिंह, भा0प्र0से0, प्राधिकरण के सचिव मो. वारिस खान, भा0प्र0से0 एवं विशेष कार्य पदाधिकारी मो. मोइज उद्दीन भी इस अवसर पर मौजूद थे।

कैलेंडर का प्रकाशन प्राधिकरण के जन जागरूकता अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

मुख्यमंत्री महोदय ने छपी सामग्रियों का गंभीरता से अवलोकन किया। माननीय उपाध्यक्ष व माननीय सदस्यों ने कैलेंडर के विषय वस्तु के बारे में माननीय मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

कैलेंडर में पेंटिंग्स एवं रेखा चित्रों के माध्यम से आपदाओं में सुरक्षित रहने की जानकारी दी गई है। आसान और सहज भाषा में आपदाओं से बचाव के तरीके बताए गए हैं।

इसमें मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम की भी पूरी जानकारी समाहित है। कैलेंडर को आॅनलाइन देखने के लिए इसके हर पन्ने पर एक क्यूआर कोड दिया गया है। इसे स्कैन करते ही उस माह घटित होनेवाली संभावित आपदाओं के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध हो जाती है।

http://bsdma.org/Home.aspx

Bihar State Disaster Management Authority

5th Floor,D & E Block,Patel Bhavan,Nehru Marg (Bailey Road), Patna, Bihar-800023
Phone No: 0612-2547232
Email id-info@bsdma.org Website: www.bsdma.org

इस कैलेंडर में शामिल हैं —

विभिन्न आपदाओं से बचाव से जुड़ी उपयोगी जानकारी

तैयारी, सतर्कता और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण संदेश

समुदाय को जागरूक एवं सशक्त बनाने वाले मार्गदर्शक बिंदु इस अवसर पर माननीय उपाध्यक्ष डॉ. उदयकांत, माननीय सदस्य श्री पी.एन. राय,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *