अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत नेफेड के सहयोग से वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ।

अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत नेफेड के सहयोग से वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ।

आज दिनांक-16.06.2025 को पटना के दीप नारायण सिंह क्षेत्रीय सहकारी प्रबंध संस्थान में “सहकारिता एक बेहतर विश्व का निर्माण करती है” विषय पर एक दिवसीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस वाद-विवाद प्रतियोगिता में दीप नारायण सिंह क्षेत्रीय सहकारी प्रबंध संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों एवं अंकेक्षकों ने भाग लिया।

इस अवसर पर श्री दीपक अग्रवाल, प्रबंध निदेशक, नेफेड, नई दिल्ली ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए “अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025” के अवसर पर सहकारिता विभाग के द्वारा कराए जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों से प्रतिभागियों को अवगत कराया। उन्होंने प्रतिभागियों से सहकारिता आन्दोलन को नई ऊँचाईयों पर ले जाने का आह्वान किया।

“सहकारिता एक बेहतर विश्व का निर्माण करती है” विषय पर पक्ष एवं विपक्ष के वक्ताओं ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों ने तर्क, उदाहरण एवं तथ्यों के आधार पर सहकारिता की उपयोगिता, चुनौतियों और संभावनाओं पर अपने रोचक विचार रखे। अपर निबंधक, सहयोग समितियाँ, श्री प्रभात कुमार ने इस अवसर पर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि सहकारिता समाज के हर वर्ग को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का एक सशक्त माध्यम है। सहकारिता आंदोलन से जूड़कर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवा अपना योगदान दे सकते हैं।

दीप नारायण सिंह क्षेत्रीय सहकारी प्रबंध संस्थान के निदेशक डॉ. के.पी. रंजन ने प्रतिभागियों को बेहतर कार्य कर सहकारिता विभाग के लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने यह भी बताया कि वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को दिनांक-17.06.2025 को माननीय मंत्री, सहकारिता विभाग, डॉ० प्रेम कुमार द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *