भ्रष्टाचार की विरासत को आगे बढ़ाना ही तेजस्वी का एकमात्र राजनीतिक एजेंडा है – उमेश सिंह कुशवाहा

भ्रष्टाचार की विरासत को आगे बढ़ाना ही तेजस्वी का एकमात्र राजनीतिक एजेंडा है – उमेश सिंह कुशवाहा

पटना 16 जून 2025

बिहार जनता दल (यू) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने सोमवार को बयान जारी कर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि हर विषय पर अनर्गल प्रलाप करने से पहले तेजस्वी यादव को अपने माता-पिता के शासनकाल का अंधकारमय अध्याय पलटकर अवश्य देखना चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिन लोगों ने अपने निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिए बिहार को भय और अराजकता की आग में झोंक दिया, जिन्होंने अपनी तिजोरी भरने और अवैध संपत्ति का साम्राज्य खड़ा करने के लिए भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान स्थापित किए, आज वही लोग अपनी राजनीतिक कुकर्मों पर पर्दा डालने के लिए झूठ का चोला ओढ़कर नैतिकता की दुहाई दे रहे हैं।
श्री कुशवाहा ने कहा कि लालू परिवार का राजनीतिक अतीत लूट, घोटालों और भ्रष्टाचार की मिसाल रहा है। अब तेजस्वी यादव भी उसी बदनाम विरासत को दोहराने की कोशिश में हैं। सत्ता को लेकर उनकी व्याकुलता का असली मकसद एक बार फिर बिहार के खजाने को लूटना और सरकारी तंत्र के माध्यम से अपनी निजी संपत्ति में इजाफा करना है।
लेकिन बिहार की जागरूक जनता अब इनके चाल, चरित्र और चेहरे को भलीभांति पहचान चुकी है। वे चाहे जितने भी राजनीतिक हथकंडे क्यों न आज़मा लें, लालू परिवार को बिहार की सत्ता दोबारा नसीब नहीं होने वाली।
माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अपने शासनकाल में कानून का शासन स्थापित कर न्याय आधारित विकास का एक नया अध्याय रचा है। जो बिहार कभी बीमारू राज्य कहलाता था, वही आज शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना और सामाजिक न्याय जैसे क्षेत्रों में नए मानक स्थापित कर रहा है।
तेजस्वी यादव के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए उनकी बेचैनी और अनर्गल आरोपों की बौछार स्वाभाविक है। जब विज़न औऱ उपलब्धि के नाम पर कहने को कुछ न हो, तब गुमराह करने की कोशिश ही उनका अंतिम सहारा बन जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *