Rashtriya Vaish Mahasabha राष्ट्रीय वैश्य महासभा
हमारे वैश्य समाज का 90% वोट एनडीए गठबंधन को जाता है और हमें वहां हिस्सेदारी कितनी मिलती है आप लोगों के सामने है हमारे समाज की तारकेश्वर भगत जी डिप्टी सीएम थे 17 महीने के बाद उनको हटाया गया पुण: नहीं मिला!
अभी कुछ दिन पहले दिलीप जायसवाल जी मंत्री थे उनको भी एक व्यक्ति दो पद के आधार पर हटाया गया। जबकि जेपी नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष है तथा स्वास्थ्य मंत्रालय भी संभाल रहे हैं वहां इसलिए यह सिस्टम अप्लाई नहीं होता क्योंकि वह ब्राह्मण है और हम वैश्य हैं तो हम पर एक व्यक्ति दो पद नहीं रख सकता।
इसी तरह लोकसभा चुनाव में रामा देवी जी का टिकट काटा गया और इन्हें दिया गया आप लोग जान ही रहे हैं लवली आनंद को जो राजपूत समाज से आती है यदि वहां किसी राजपूत का टिकट काटता तो किसी न किसी राजपूत को ही देना पड़ता।
इसी तरह हमारे सुनील कुमार पिंटू जी का टिकट काटा गया दिया किसको गया ब्राह्मण समाज यदि ब्राह्मण समाज का टिकट काटा जाता तो किसी ब्राह्मण समाज को ही देता। लेकिन यह लोग हम लोगों के साथ भेदभाव करते हैं।
Source – WhatsAppp Social Media 03-07-2025


बनिया का मतलब होता है “बनिए”, बिगड़िए और बिगाड़िए मत!
वैश्य वर्ग ने व्यापार बढ़ाया-बनाया, समाज को बनाया-बढ़ाया, समृद्धि लाई। अब बिहार को बनाने की बारी है। आप लोग मिलकर बिहार को बनाने और बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाइए। यही हम सभी का उद्देश्य होना चाहिए।
आज “वैश्य प्रतिनिधि सम्मेलन” में शामिल होकर कर्मठ, शांत, व्यवहार-कुशल, व्यावहारिक, परिवर्तनशील, सहनशील, कर्मशील, संतोषी, परिश्रम जैसे गुणों से परिपूर्ण वैश्य समाज के साथियों से सार्थक संवाद हुआ।
राजद सरकार में 8 मंत्री वैश्य वर्ग से थे। 20 वर्षों की NDA सरकार में कभी इतने मंत्री रहे है? हमारी पार्टी के 9 साल प्रदेश अध्यक्ष वैश्य वर्ग से रहे। राज्यसभा में पार्टी के संसदीय दल के नेता वैश्य है। पार्टी संगठन में नंबर-2 का पद “प्रदेश प्रधान महासचिव” वैश्य है। लोकसभा में राजद गठबंधन ने वैश्यों को NDA से अधिक टिकटें दी।
#TejashwiYadav#RJD#Bihar#patna#baniya


