शहर के ब्रह्म स्थान एवं आसपास इलाकों में बिजली का खस्ता हाल, बिजली की स्थिति सुधारे नहीं तो होगा आंदोलन—-राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी
शिवहर—- गर्मी का समय और बिजली बार-बार कट जाने से शहर के ब्रह्म स्थान टोला एवं आसपास के मोहल्ले में इन दिनों बिजली की आंख मिचौली से आम जनता त्राहिमाम है। जानकारी देते हुए राष्ट्रीय जनता दल के नेता राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चूजी ने कहा है कि अगर इसी तरह बिजली की आंख मिचौली होती रही तो जनता के लिए हम सड़क पर उतरेंगे।
राजद नेता राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी ने कहा है कि बिजली बार-बार कट जाने से घरों में मोटर नहीं चल पा रही है जिससे पानी की किल्लत हो जा रही है। गर्मी में बच्चों बुजुर्गों का बिजली कट जाने से बुरा हाल है।
श्री बच्चूजी ने कहा है कि जब बिजली का रेवेन्यू समय पर देते हैं तो बिजली विभाग यह सुनिश्चित करें कि वह बिजली कैसे उपलब्ध कराये। घनी बस्ती होने के कारण बिजली की कीमत से जनता परेशान है। उन्होंने चेतावनी दी है कि बिजली विगत चार दिनों से इन मोहल्ले में आंख मिचौली का खेल ,खेल रहा है अगर बिजली की स्थिति नहीं सुधरी तो हम लोग आंदोलन करने को तैयार है।
राजद नेता राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी ने कार्यपालक अभियंता से अनुरोध किया है कि वार्ड नंबर 20 में पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास जमीन उपलब्ध है विभाग चाहे तो ट्रांसफार्मर लगाकर इन समस्याओं को हल कर सकता है।
राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी ने कहा है कि सरकार 22 घंटे की बिजली की बात करती है लेकिन इन मुहल्ले में सरकार की योजना फेल है। 20 साल की नीति सरकार झंडीमार हो गई है। 2025 विधानसभा चुनाव में इन सरकार को बदलना तय है।
उधर कार्यपालक अभियंता छविंद्र प्रसाद ने भी कहा है कि इन मोहल्ले में घनी बस्ती है ।ज्यादा लोड होने के कारण फ्यूज उड़ जा रहा है। सूचना मिलने पर बिजली कर्मी जाकर बिजली को ठीक कर रहे हैं। इन इलाकों में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने के लिए कोई भी व्यक्ति जमीन उपलब्ध नहीं कर रहे हैं । कोई व्यक्ति जमीन उपलब्ध कारण तो ट्रांसफार्मर लगाकर इस समस्या को दूर किया जाएगा।
