पटना रानी सती मंदिर में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में पाँचवें दिन श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ में 9 करोड़ आहुतिययाँ सुहासिनी महिलाओं और श्रद्धालुओं के द्वारा दिया गया।
बिहार के विकास,देश की प्रगति और विश्व शांति के ध्येय से आहुत महायज्ञ में पूर्णाहुति के दिन 15-20 लोगों ने भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन भीखु भाई दलसानिया,बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय,,सहकारिता मंत्री डा. प्रेम कुमार,पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन,सांसद नीरज शेखर,पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद,बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के मंत्री केदार गुप्ता,सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल,धर्मशीला गुप्ता,पूर्व मंत्री डा. महाचंद्र प्रसाद सिंह,विधान पार्षद डा. नीरज कुमार,डा. राजेंद्र गुप्ता,अनिल शर्मा,विधायक देवेशकांत सिंह,डा. संजीव चौरसिया,पूर्व विधान पार्षद लाल बाबु प्रसाद,मनोज सिंह,पटना की महापौर सीता साहु,राज्य अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य अज़फ़र शम्सी,भाजपा नेता अरविंद शर्मा,संजय गुप्ता,डा. जगन्नाथ गुप्ता,पिंकी कुशवाहा,सजल झा,रामनरेश महतो,अमित राय गांधी,लव कुमार सिंह,अनिकेत झा,सोनू मिश्रा,अंकुर तिवारी,सुरेंद्र कुशवाहा,अभय सिंह मुन्ना सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
तीन करोड़ आहुतियों के ध्येय से आहुत महायज्ञ में श्रद्धालुओं के भारी भीड़ के बीच 9 करोड़ बार आहुतियाँ दी गई।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन भीखु भाई दलसानिया ने कहा की सनातन धर्म हमारा मूल है।श्री दलसानिया ने कहा की सिंदूर महायज्ञ से प्रत्येक देशवासी को आशीर्वाद मिलेगा।
बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आपरेशन सिंदूर के माध्यम से न्याय हुआ है और बिहार में सिंदूर से जो यज्ञ हो रहा है इससे ग़रीब कल्याण के क्षेत्र में ऊर्जा का संचार होगा।
सहकारिता मंत्री डा. प्रेम कुमार ने कहा की पूरे बिहार में बढ़ चढ़कर माता ललिता को आसार देते हुए सिंदूर महायज्ञ का आयोजन होना चाहिए।
सांसद नीरज शेखर ने कहा की बिहार की धरती पर एतिहासिक सिंदूर महायज्ञ का साक्षी बनकर गौरान्वित हो रहा हूँ।श्री शेखर ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व शक्ति के रूप में उभर रहा है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा की सिंदूर महायज्ञ देश के प्रत्येक गांव में होना चाहिए जिससे नई पीढ़ी का ज्ञान और बढ़े।
पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा की सनातन धर्म के खिलाफ बोलने वालों का कभी कल्याण नहीं होगा।
पंचायती राज विभाग के कैबिनेट मंत्री केदार गुप्ता ने कहा की बिहार के नवनिर्माण हेतु हम सबको मिलकर काम करना है।श्री गुप्ता ने कहा की माता ललिता से बिहार हेतु प्रार्थना करता हूँ।
सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंदूर का मान रखा है और आज बिहार ने सिंदूर से महायज्ञ किया है मतलब भारत को विश्व शक्ति बनने से कोई नहीं एक सकता है।
युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की हम पूरे बिहार में युवा वर्ग को संगठित कर सनातन धर्म के ध्वज को लेकर भारत को 2047 के पहले विश्व शक्ति बनाने हेतु श्रमदान करेंगे।
भाजपा बिहार के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिशिर कुमार ने कहा की हम युवा पीढ़ी को नए भारत के निर्माण हेतु आगे आने का अपील करते हैं।
समाजसेवी प्रकाश रंजन शशि ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया।
