मानसून के आगमन से पूर्व जारी है नगर निगम की तैयारी
बरसात के मौसम को देखते हुए बेतिया नगर निगम द्वारा नगर निगम क्षेत्र में मुख्य नालों की सफाई की जा रही है। नालों की सफाई से जल निकासी सही तरीके से होगी और रहवासी क्षेत्रों में जलजमाव नहीं होगा। बारिश के मौसम में बेतिया के रहवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इस बात का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
