
नई दिल्ली, सोमवार। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सम्माननीय नितिन नवीन आज से तीन दिवसीय प्रवास पर बिहार में रहेंगे जहाँ वे कई स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे पटना पश्चिम के पूर्व जनप्रिय विधायक एवं भाजपा के समर्पित सिपाही रहे अपने पिताजी स्वर्गीय श्री नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा जी की पुयातिथि पर श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे।
श्री नवीन आज देर शाम पटना पहुंचेंगे। कल वे सुबह 09:30 बजे से दिन भर विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात करेंगे।
31 दिसंबर 2025, बुधवार को माननीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुबह 09:00 बजे पटना के राजवंशी नगर स्थित नवीन सिन्हा पार्क पहुंचेंगे जहां वे बिहार में भाजपा संगठन के मजबूत आधारस्तंभ और संगठन के समर्पित सिपाही रहे पटना पश्चिम के पूर्व जनप्रिय विधायक, अपने पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे एवं उनके व्यक्तिव व कृतित्व को नमन करेंगे।
